कब है रक्षा बंधन, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
कब है रक्षा बंधन, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
हिंदू धर्म में रक्षा बंधन के त्योहार का बहुत ही अधिक महत्व है। इस पर्व को भाई-बहन का त्योहार माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाईयों के कलाई में रक्षा सूत्र बांधती है। इसके साथ ही लंबी उम्र की कामना करती है।
इस बार राखी का यह पावन त्योहार 15 अगस्त, गुरुवार को मनाया जाएगा।
रक्षा बंधन 2019 में बहने अपने भाई को सुबह 5 बजकर 49 मिनट से शाम 6 बजकर 1 मिनट तक राखी बांध सकती हैं।
रक्षा बंधन पांचांग
रक्षा बंधन अनुष्ठान का समय- सुबह 05:53 से शाम 5:58
अपराह्न मुहूर्त- दोपहर 1:43 से
शाम 4:20
पूर्णिमा तिथि आरंभ – दोहपर 3:45 (14 अगस्त)
पूर्णिमा तिथि समाप्त- शाम 5:58 (15 अगस्त)
भद्रा समाप्त: सूर्योदय से पहले
रक्षा बंधन अनुष्ठान का समय- सुबह 05:53 से शाम 5:58
अपराह्न मुहूर्त- दोपहर 1:43 से
शाम 4:20
पूर्णिमा तिथि आरंभ – दोहपर 3:45 (14 अगस्त)
पूर्णिमा तिथि समाप्त- शाम 5:58 (15 अगस्त)
भद्रा समाप्त: सूर्योदय से पहले
रक्षा बंधन के दिन सुबह भाई-बहन स्नान करके भगवान की पूजा करते हैं। इसके बाद रोली, अक्षत, कुमकुम एवं दीप जलकर थाल सजाते हैं। इस थाल में रंग-बिरंगी राखियों को रखकर उसकी पूजा करते हैं फिर बहनें भाइयों के माथे पर कुमकुम, रोली एवं अक्षत से तिलक करती हैं।
इसके बाद भाई की दाईं कलाई पर रेशम की डोरी से बनी राखी बांधती हैं और मिठाई से भाई का मुंह मीठा कराती हैं। राखी बंधवाने के बाद भाई बहन को रक्षा का आशीर्वाद एवं उपहार व धन देता है। बहनें राखी बांधते समय भाई की लम्बी उम्र एवं सुख तथा उन्नति की कामना करती है।
राखी बंधवाते समय भाई को किस दिशा में अपना मुंह करें
राखी बंधवाते समय भाई अपना मुंह पश्चिम दिशा में करके बैठें। दरअसल सुबह 05:30 बजे चन्द्रमा कुंभ राशि में 3 डिग्री का होगा और ये सारे दिन उत्तर की तरफ बढ़ेगा। इस स्थिति में अगर आप पश्चिम की ओर बैठेंगे तो सुबह सुबह चन्द्रमा आपके सामने होगा और बाकी दिन ये दाहिनी ओर जाता जायेगा। आपको बता दें कि सामने का और दाहिनी ओर का चन्द्रमा शुभ होता है। अतः राखी बंधवाते समय भाई अगर पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके बैठे तो अच्छा होगा।
राखी बंधवाते समय भाई अपना मुंह पश्चिम दिशा में करके बैठें। दरअसल सुबह 05:30 बजे चन्द्रमा कुंभ राशि में 3 डिग्री का होगा और ये सारे दिन उत्तर की तरफ बढ़ेगा। इस स्थिति में अगर आप पश्चिम की ओर बैठेंगे तो सुबह सुबह चन्द्रमा आपके सामने होगा और बाकी दिन ये दाहिनी ओर जाता जायेगा। आपको बता दें कि सामने का और दाहिनी ओर का चन्द्रमा शुभ होता है। अतः राखी बंधवाते समय भाई अगर पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके बैठे तो अच्छा होगा।
रक्षाबंधन पर देना है बहन को उपहार तो इस बार दीजिए उसकी राशि अनुसार
सामान्यत: राखी पर हर बहन को चांदी की वस्तुएं उपहार में देना चाहिए। इससे बहन के जीवन में ऐश्वर्य, सुख और शांति बनी रहती है। चांदी सौभाग्य बढ़ाने वाली धातु है। कुछ लोगों का मानना है कि इस दिन सोना देने से बचना चाहिए क्योंकि सोना गर्म धातु है और बहन के जीवन में इससे उग्रता आ सकती है। वस्त्र हमेशा शुभता लाते हैं इसलिए बहन को कपड़े देने में सोचने की जरूरत नहीं है। पर यह बात हमेशा ध्यान रखें कि आप कितना ही मंहगा गिफ्ट दे रहे हो पर थाली में नकदी रखना अनिवार्य है। राखी की थाली बिना रुपयों के सूनी मानी जाती है। भले ही 11 रुपए रखें पर रुपए अवश्य रखें।
मेष : इस राशि वालों पर मंगल ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है। इसलिए भाई मेष राशि वाली बहन को जिंक धातु की बनी वस्तुएं जैसे कोई शोपीस गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं। लाल रंग की वस्तुएं, लाल रंग की ड्रेस, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं भी उपहार में दी जा सकती हैं।
वृषभ : जिन लोगों की बहन की राशि वृषभ है, वे अपनी बहन को परफ्यूम, रेशमी कपड़े या संगमरमर की कोई भी मूर्ति उपहार में दे सकते हैं। ये चीजें शुक्र ग्रह से संबंधित हैं और इस राशि का स्वामी शुक्र ही है।
मिथुन :इस राशि का स्वामी बुध है। इसलिए इस राशि की बहन को पेन सेट, खेल सामग्री, हरे रंग की वस्तु जैसे कोई फोटो जिसमें हरियाली दिख रही हो, उपहार में दे सकते हैं।
कर्क : इस राशि के लोगों पर चन्द्रमा का विशेष प्रभाव रहता है। इसलिए इस राशि की बहन को चांदी से बनी चीजें, मोतियों की माला, सफेद वस्तुएं, वाहन, सीप से बनी चीजें उपहार में दी जा सकती हैं।
सिंह : अगर आपकी बहन की राशि सिंह है तो उसे सोने के आभूषण, माणिक, तांबे की वस्तु, लकड़ी की चीजें या सुनहरे रंग की वस्तु उपहार में दे सकते हैं।
कन्या : इस राशि का स्वामी बुध है। इसलिए जिन लोगों की बहन की राशि कन्या है, वे कांसे की धातु से बनी मूर्ति, हरी ड्रेस, पन्ने की अंगूठी, गणेशजी की मूर्ति या फोटो, पुस्तक या पेन उपहार में दे सकते हैं।
तुला : इस राशि के लोग शुक्र ग्रह से प्रभावित होते हैं। इसलिए इस राशि की बहन को कपड़े, आभूषण, कार, परफ्यूम, आदि उपहार में दिए जा सकते हैं।
वृश्चिक : इस राशि का स्वामी मंगल है। इसलिए जिन लोगों की बहन की राशि वृश्चिक है, वे लाल रंग की मिठाई, मूंगे (रत्न) से बने आभूषण, अंगूठी व तांबे की वस्तुएं उपहार में दे सकते हैं।
धनु : इस राशि के लोग बृहस्पति से प्रभावित होते हैं। इसलिए इस राशि की बहन को किताबें, सोने के आभूषण, वस्त्र आदि उपहार में दिए जा सकते हैं।
मकर : इस राशि के लोग शनि से अत्यधिक प्रभावित होते हैं। मकर राशि की बहन को आप मोबाइल, लेपटॉप आदि, कोई वाहन उपहार में दे सकते हैं। ये चीजें शनि से संबंधित हैं।
कुंभ : इस राशि का स्वामी भी शनि ही है। यदि आपकी बहन की राशि कुंभ है तो उसे सैंडिल, ब्रेसलेट, पत्थर से बने शोपीस या नीलम के आभूषण, अंगूठी आदि उपहार में दे सकते हैं।
मीन :इस राशि का स्वामी गुरु है। जिन लोगों की बहन की राशि मीन है, वे सोने के आभूषण, पीली मिठाई, पीले वस्त्र, फिश एक्वेरियम आदि उपहार में दे सकते हैं। ये चीजें गुरु ग्रह से संबंधित हैं।
सेल्फ डिफेंस क्लास ज्वॉइन : आप अपनी बहन की केयर करते होंगे, लेकिन हर समय आप उसके साथ नहीं होसकते। तो क्यों ना इस रक्षा बंधन पर अपनी बहन को एक सेल्फ डिफेंस क्लास ज्वॉइन करा देते। इस तरह आप अपनीबहन को बता सकते हैं कि आपको उसकी कितनी चिंता है।
मोबाइल/लैपटॉप/टैबलेट्स: राखी के इस मौके पर अपनी बहन को देने के लिए आपके पास गैडेट्स का भी ऑप्शन है।मोबाइल लैपटॉप और टैबलेट्स भी अपनी बहन को गिफ्ट कर सकते हैं, जिसे पाकर आपकी बहन खुशी से झूम उठेगी।
पिक्चर परफैक्ट: बहन भाई के रिश्ते को और मजबूत करने के लिए आप अपनी बहन की पुरानी तस्वीरों का भी सहाराले सकते हैं। इस रक्षा बंधन पर अपनी बहन की कुछ फनी तस्वीरों को इकट्ठा करें और उन्हें एक फ्रेम में लगा कर गिफ्टकरें।
बुक्स : अगर आपकी बहन को किताबें पढ़ने का शौक है तो आप उसे उसकी पसंदीदा किताब भी दे सकते हैं।
ऐसेसरीज : अगर आपकी बहन कॉलेज या स्कूल गोइंग है तो उसे बैग्स लंच बॉक्स आदि भी गिफ्ट में दे सकते हैं।
सनग्लास : सनग्लास सदैव से सबसे उत्तम उपहार है और सभी के परिधानों का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। फैशन स्टेटमेंट केअलावा सनग्लास धूप से आंखों को बचाने के लिए जरूरी हैं।
ऑफर और वाउचर भी हैं उपलब्ध : रक्षाबंधन पर तमाम दुकानों पर तरह तरह के ऑफर चल रहे हैं वहां से खरीदारीकरने के अलावा आप ऑनलाइन खरीदारी भी कर सकते हैं कई ऑनलाइन कंपनियां रक्षाबंधन पर विशेष ऑफर भीचला रही हैं। आप इनके वाउचर भी उन्हें दे सकते हैं।
हॉबी से जुड़ा गिफ्ट : आपकी बहन को घूमने, फिटनेस, फोटोग्राफी, ट्रेकिंग, संगीत, पेंटिंग या लिखने का शौक है तो उसे इससे जुड़े गिफ्ट भी दे सकते हैं।
Comments
Post a Comment